By fan उनके ब्रांड एंडोर्समेंट पर सवाल उठाए जाने पर सामंथा प्रभु की प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सामंथा को साल 2022 में पता चला था कि वो मायोसिटिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन आने लगती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सामंथा ने कामकाज से छह महीने का ब्रेक ले लिया था। पिछले साल उन्होंने कुशी फिल्म से परदे पर वापसी की थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने भी अभिनय किया था। रूथ प्रभु पिछले काफी समय से स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर नजर आ रही हैं। वो अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियो साझा करती रहती हैं, जिससे कई लोग प्रेरित होते हैं। अब सामंथा ने अपने पॉडकास्ट टेक20 में स्वस्थ भोजन खाने के महत्व पर चर्चा की है, जिस पर एक यूजर की टिप्पणी ने उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।सामंथा ने अपने पॉडकास्ट में अच्छे खान-पान को लेकर जो कुछ कहा, उस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामंथा अब तो खाने की बढ़िया आदतों को लेकर बात कर रही हैं, लेकिन वो विज्ञापनों में ऐसे खाद्य और पेय ब्रांडों का समर्थन कर चुकी हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
ऐसा लगता है कि यूजर की इस टिप्पणी का सामंथा पर काफी असर हुआ और शायद तभी उन्होंने इस पर अपनी ओर से भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि मैं अतीत में गलतियां कर चुकी हूं, जब मुझे बेहतर जानकारी नहीं थी, मगर मैंने कई विज्ञापनों में काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो जो बात कहती हैं, उसे अपने पर लागू करने में यकीन रखती हैं।सामंथा ने कहा कि उन्होंने जो भी सीखा है, उसे लेकर उन सभी बातों को अनदेखा करना मुश्किल है, जिन बातों के बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान स्वस्थ जीवन जीने पर केंद्रित हैं। इसमें चाहे खाने का चुनाव हो या फिर ब्रांड का।सामंथा को साल 2022 में पता चला था कि वो मायोसिटिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन आने लगती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सामंथा ने कामकाज से छह महीने का ब्रेक ले लिया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने भी अभिनय किया था।


ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर