दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा बानो की कलम से निकले जज़्बात
सिनेमाई दुनिया में 'ट्रेजडी किंग' से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की आज 7 जुलाई को चौथी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर एक्टर की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट भी साझा किया है, जिसमें लिखा कि अभिनेता उनके जीवन का सबसे अनमोल रत्न थे। चलिए जानते हैं सायरा बानो की पोस्ट के बारे में।
शेयर किया खूबसूरत वीडियो पोस्ट
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें दिलीप साहब कि कुछ तस्वीरें और छोटे क्लिप्स शामिल हैं, जिसमें एक्टर की जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की तस्वीरें दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनत्री ने 'अकेले ही अकेल चला है' गाना भी लगाया है, जो उनके अकेलेपन और दुख को बयां कर रहा है।
दिलीप कुमार की कमी दूर नहीं हो सकती
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सायरा बानो ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने कहा कि दिलीप साहब की कमी को कोई दूर नहीं कर सकता। उन्होंने अभिनेता की यादों के सहारे चलना सीख लिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि हर साल यह दिन उन्हें दिलीप साहब की यादों को कोमल फूलों की तरह सहलाता हुआ पाता है। वहीं उन्होंने आगे लिखा कि अभिनेता सिर्फ उनके लिए ही सबसे बड़े रत्न नहीं थे, बल्कि वो कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा थे। इसके साथ वह कई राजनेता, अभिनेता और विद्वानों के सबसे अच्छे मित्र थे।
दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं
पोस्ट में आगे सायरा बानो ने लिखा, ‘इस महान शख्सियत के पीछे एक कोमल, आकर्षक, मजाकिया इंसान छिपा था। एक शाम मुझे अच्छी तरह याद है कि हमारा घर शास्त्रीय संगीत की धुनों से गूंज रहा था, दरबार जोरों पर था और साहब आराम के लिए चुपचाप चले गए। उन्होंने साधारण पलों को भी अमर बना दिया। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं। अल्लाह उन पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाएं रखे।’


छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला