सेल प्रतिष्ठित एसएचआरएम एचआर उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित
रायपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित एसएचआरएम इंडिया वार्षिक सम्मेलन - 2024 में ‘समावेश, समानता और विविधता में उत्कृष्टता’ और ‘डिस्ट्रीब्यूटेड वर्कफोर्स प्रबंधन में उत्कृष्टता’ श्रेणियों में एसएचआरएम - एचआर उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार सेल द्वारा देश भर में फैले अपने विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में, संगठन के कार्यबल के समावेशी विकास के लिए अपनाई जा रही अग्रणी मानव संसाधन प्रणालियों और पहलों का प्रमाण हैं। कंपनी अपने कार्मिकों को अपनी सफलता का मूल आधार और अपने सभी परिचालनों का केंद्रबिन्दु मानती है। कंपनी बेहतर कार्मिक प्रेरणा और जुड़ाव के लिए लगातार विभिन्न कदम उठा रही है।
माननीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और माननीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने उपरोक्त सम्मेलन के दौरान श्रोताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने विचार और अंतर्दृष्टि साझा किए। एक संवाद सत्र के दौरान, सेल निदेशक (कार्मिक) के. के. सिंह ने सेल द्वारा अपनाए गए अभिनव मानव संसाधन प्रणालियों को साझा किया और समकालीन प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक वातावरण में एक रिज़िलिअन्ट वर्कफोर्स बनाने में मानव संसाधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित