जसप्रीत बुमरा के 6 विकेट पर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमरा की तेज गेंदबाजी ने सचिन तेंदुलकर और स्टुअर्ट ब्रॉड को रोमांचित कर दिया। सचिन ने जहां गुजराती में जसप्रीत बुमराह को बधाई दी तो वहीं, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि रिवर्स स्विंग सबसे खतरनाक हथियार, इसे अनुभवी ही यूज कर सकता है।
यशस्वी जायसवाल के शानदार 209 रनों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए। इंग्लैंड ने जैक क्रॉली के 76 रन की मदद से शुरुआत शानदार की। एक समय मेहमान टीम का स्कोर एक विकेट पर 110 रन था, जब बुमराह ने खेल में अपना जादू बिखेरा।
यॉर्कर बॉल पर पोप को भेजा पवेलियन
क्रॉली के आउट होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। बुमराह ने अपने करियर में 8वीं बार जो रूट को आउट किया। इसके बाद एक यॉर्कर बॉल पर ओली पोप की स्टंप्स उखाड़ दी। चाय के तुरंत बाद, बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
दिग्गजों ने की प्रशंसा
जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद विश्व के दिग्गज क्रिकेटर उनकी इस प्रतिभा से कायल हो गए और उन्हें बधाई दी। क्रिकेट माने जाने वाले सचिन ने जहां गुजराती में उन्हें बधाई दी तो वहीं, इयान रिपल बिशप ने उन्हें युवा पीढ़ी का सबसे घातक गेंदबाज माना।
10वीं बार लिया 5 विकेट
बात दें दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने बेन स्टोक्स का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए। वह, सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज और दूसरे एशियाई खिलाड़ी बने गए हैं। इसके अलावा बुमराह ने 10वीं बार 5 विकेट लेने का कमाल किया।


हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना