गन पॉइंट पर स्वर्णकार से लूट,सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
फिरोजाबाद. यूपी के फिरोजाबाद जिले में नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक स्वर्णकार की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश ने अपना थैला स्वर्णकार के सामने फेंक दिया और तमंचा तानते हुए उसे धमकाया कि वह अपना पूरा कैश थैले में भर दे अन्यथा वह गोली मार देगा।डरे सहमे स्वर्णकार ने 50 हजारे रुपये थैले में रख दिये जिन्हें लेकर बदमाश फरार हो गया है।एक बदमाश का फ़ोटो सीसीटीवी में भी कैद गया है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि यह मामला सिरसागंज कस्बे के मैन बाजार का है।पुलिस के मुताबिक मैन बाजार में रहने वाले राकेश जैन की नीचे सराफा कारोवार की दुकान है और वह ऊपर रहते है।शुक्रवार की रात में जब वह अकेले ही दुकान पर बैठे थे तभी एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान में घुसा और उसने शटर को अंधर से बंद किया।बदमाश ने तमंचा निकाला और राकेश जैन पर तानते हुए उनकी तरफ थैला फेंक कर कहा कि उसके पास जो गल्ला है वह उसे इस थैले में भर दे अन्यथा वह गोली मार देगा। डरे समहे राकेश ने 50 हजार रुपये तिजोरी से निकालकर उसके थैले में रख दिये इसके बाद बदमाश आसानी से बाइक पर बैठकर फरार हो गया।


मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान