सड़क हादसा : मोटरसाइकिल को टक्कर मार पलटा ट्रक, तीन की हुई मौत
अंबिकापुर - रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर व बलरामपुर के बीच भेड़ाघाट मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सीधे पेड़ से टकरा पलट गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बड़ी मां , ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है। उसे अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
झारखंड के गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) , अपनी बड़ी उषा देवी (60 ) को लेकर मोटरसाइकिल से राजपुर आ रहा था। राजपुर निवासी बबलू केसरी के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था।
दुर्घटना में ट्रक चालक बबलू यादव (35) के साथ रतन केसरी व उषा देवी की मौत हो गई। क्लीनर अभय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में चालक फंस गया था। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया था।
दुर्घटना की खबर पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची थी। पुलिस की उपस्थिति में मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया गया।एक अन्य दुर्घटना में राजपुर निवासी मंजीत एक्का (34) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मध्य रात्रि के बाद वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। किसी वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी थी। वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने उसे राजपुर अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर राजपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात