यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी और जावेद हुसैन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
बरेली के मशहूर यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी और जावेद हुसैन वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंस गए हैं। भीम आर्मी के बरेली मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट ने वसीम और जावेद के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।विकास बाबू के मुताबिक यूट्यूबर जावेद हुसैन और वसीम सिद्दीकी के साथ ही कुछ अन्य लोगों ने वाल्मीकि समाज के लोगों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का काम किया है। इन लोगों ने अपमानित करते हुए जो वीडियो बनाया है वो फेसबुक, इस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।ये सभी लोग बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर के निवासी हैं। सभी लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। इन लोगों की टिप्पणी की वजह से सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका है। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना सीओ तृतीय अनीता चौहान करेंगी। उन्हीं के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट