मंत्रालय में आग से क्षतिग्रस्त हिस्से का रिनोवेशन शुरू
भोपाल । मप्र सरकार के मंत्रालय में आग से क्षतिग्रस्त हिस्से का रिनोवेशन शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने पुराने भवन के फ्रंट लुक का रिनोवेशन शुरू कर दिया है। जल्द ही मंत्रालय नए लुक में नजर आएगा।
पांचवी मंजिल के आग से क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी फिर से बनाया जाएगा। जो कक्ष जल गए हैं, उन्हें फिर से बनाया जाएगा। काम पूरा होने तक मुख्य प्रवेश द्वार की लिफ्ट बंद रहेगी। साथ ही जीर्णाेद्वार के चलते प्रवेश भी बंद रहेगा।
आगजनी के बाद राज्य शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधीक्षण शाखा में सालों से जमे अधिकारियों को हटा दिया है। अधीक्षण शाखा की उपसचिव माधवी नागेन्द्र को जीएडी से हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग भेज दिया है। माधवी साढ़े चार साल से जीएडी में जमी थीं और अधीक्षण शाखा के दायित्व देख रही थीं।


गैस की भारी कमी से प्रभावित हो रही होटल इंडस्ट्री
नई स्मार्ट तकनीक से कम होगा बिजली बिल, जानिए कैसे काम करती है
Bhopal–Indore में बिना नए मास्टर प्लान के बढ़ीं जमीन-मकानों की कीमतें
Bhopal में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े
होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक दर्जन कलेक्टरों के तबादले तय
IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने लोकसभा से मांगी ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति
सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं