फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट हुई जारी
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने साल 2023 में फिल्म गदर 2 से सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर जमकर कमाई की थी। अब एक बार फिर से सनी सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। इस बार वह फिल्म 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगे। पिछले साल अक्टूबर के महीने में सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहौर 1947' के बनने की घोषणा की गई थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक जानकारी सामने आई है।
फिल्म लाहौर 1947
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो रोल करते दिखाई दे सकते हैं। आमिर खान और राजकुमार संतोषी की इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'लाहौर 1947' 26 जनवरी 2025 यानी की गणतंत्र दिवस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।
फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग जून तक खत्म हो जाएगी। सनी देओल और प्रीति के अलावा इस फिल्म में शबाना आजमी और मोना सिंह भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा विलेन की भूमिका में अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। अली फजल भी फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। करण इस फिल्म में जावेद के किरदार में नजर आएंगे।
सनी की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'लाहौर 1947' के अलावा सनी देओल निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सनी के फैंस को हमेशा उनकी धमाकेदार फिल्मों का इंतजार रहता है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप