बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर पद पर निकली भर्ती
बैंक में नौकरी करने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता रखते हैं वे BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 8 फरवरी 2024 तक भरा जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही कंप्यूटर सर्टिफिकेट (न्यूनतम तीन महीने) प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को न्यूनतम वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य के लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 38 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सामान्य वर्ग के लिए 18 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 10 पद, एसटी कैटेगरी के लिए 2 पद एसटी कैटेगरी के लिए 5 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित हैं।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। ऑनलाइन टेस्ट में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही इंटरव्यू/ ग्रुप डिस्कसन में भाग ले सकेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा