बुमराह की इंजरी पर रवींद्र जडेजा का बयान, फैंस के लिए राहत की खबर?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, टूर्नामेंट की शुरुआत में करीब एक सप्ताह ही बाकी रह गया है. टीम इंडिया के लिए अभी सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह की फिटनेस है. बुमराह पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में थे, जहां उन्होंने अपनी सारी जांच पूरी करवा ली हैं. अब रवींद्र जडेजा ने उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया है. बता दें कि जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे सीरीज की 2 पारियों में 6 विकेट चटका चुके हैं.
कटक में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत के बाद रवींद्र जडेजा ने पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह बताना मेरा काम नहीं है, यह सब जानकारी मेडिकल डिपार्टमेंट जारी करेगा, उन्होंने बुमराह की फिटनेस पर नजर बनाई हुई है. उम्मीद करता हूं कि वो फिट हो जाएंगे. उनका फिट होना हमारे लिए बहुत बढ़िया होगा. यह केवल हमारी टीम के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीदों के लिए अच्छा होगा." आपको बता दें कि जांच की रिपोर्ट्स को परखने के बाद ही BCCI जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाने पर फैसला लेगा.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले सभी 8 देश अपने-अपने स्क्वाड की घोषणा कर चुके हैं. ICC द्वारा जारी हुई डेडलाइन अनुसार सभी 8 टीम 12 फरवरी तक अपने-अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं. इसलिए BCCI के लिए चिंता बढ़ गई है क्योंकि उसे बुमराह को अंतिम स्क्वाड में शामिल करने पर फैसला अगले 2 दिन के भीतर लेना है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया था. हर्षित ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल स्क्वाड में जगह बनाने का दावा ठोका था. वहीं वरुण चक्रवर्ती भी स्क्वाड में जगह बनाने की रेस में बने हुए हैं. बुमराह समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो उन्हें हर्षित या चक्रवर्ती से रिप्लेस किया जाना संभव है.


मर्डर केस में गिरफ्तार सिंगर d4vd, 14 साल की लड़की की हत्या का शक
BJP में बड़ा मंथन: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन नियुक्तियों पर बंद कमरे में क्या हुआ?
जनगणना में गलती की तो मुश्किल! गलत नाम जुड़ने पर नहीं मिलेगा दूसरा मौका, ऐसे भरें फॉर्म
‘अश्लील भाषा, साड़ी-बिंदी का मजाक…’ TCS की पूर्व कर्मचारी ने क्यों लिया इस्लाम अपनाने का फैसला?
TIME लिस्ट में जगह मिलने पर रणबीर कपूर को मिली बधाइयों की बौछार
सास-ससुर का पक्षपात: जेठानी के बच्चों से ज्यादा प्यार क्यों? जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
धर्मांतरण गैंग का जाल, दो बहनों के बाद अब CA छात्रा का भी ब्रेनवॉश
अमेठी में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पति की मौत
पंजाब में ‘रेल रोको आंदोलन’: 12 से 3 बजे तक ट्रेनें ठप, कई रूट प्रभावित