राशन डीलर का खून से लथपथ पड़ा मिला शव: सनसनी
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास बीती रात्रि को एक राशन डीलर का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताते हैं थाना क्षेत्र के गांव धौलपुर निवासी योगेश उपाध्याय ( 44 वर्ष) पुत्र लालाराम उपाध्याय अपने गांव में राशन डीलर थे। उनका एक भाई ग्राम प्रधान है। परिजनों ने बताया कि कल वह गांव से हाथरस जंक्शन गये थे। रात में वह हाथरस जंक्शन में धौलपुर के निकट ओवरब्रिज के पास खून से लथपथ पड़ा मिले हैं। उनकी बाइक एक तरफ पड़ी थी। ऐसा प्रतीत होता रहा था कि जैसे हमलावरों ने सिर पर गोली मारी है। सिर के अलावा कंधे में भी उसके चोट थी। इसकी जानकारी होने पर वह वहां पहुंच गए और उसे बागला जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी,तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। बताया जाता है मृतक राशन डीलर के परिवार में अन्य परिजनों के अलावा दो बच्चे हैं।।
उक्त संबंध में हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी