वाणी के साथ मजेदार सेल्फी शेयर की राशि ने
बालीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ अपनी दोस्त राशि खन्ना ने मजेदार तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके मेकअप ट्यूटोरियल की झलक दिखाई गई। राशि ने इंस्टाग्राम पर वाणी के साथ वैनिटी से दो मिरर सेल्फी शेयर की। तस्वीरों में राशि पेस्टल पिंक स्वेटर और छोटी चेकर्ड स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। वाणी एक ऊंची कुर्सी पर बैठी हैं और उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। दोनों कैमरे के लिए खुलकर पोज दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह तब होता है जब आप मेकअप ट्यूटोरियल को दोस्ती और कैमरे के साथ मिलाते हैं। उन्होंने पोस्ट को फिल्म दोस्ताना में विशाल और शेखर द्वारा गाए गए ट्रैक जाने क्यों का म्यूजिक दिया। राशि की अगली फिल्म अरनमनई 4, योद्धा और मेथावी पाइपलाइन में हैं। दूसरी ओर, वाणी, जिन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर-स्टारर शमशेरा में देखा गया था, उनकी झोली में रेड 2 और मंडला मर्डर्स हैं। बता दें कि राशि रुद्र, फर्जी, ऑक्सीजन, मद्रास कैफे और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है। देश भर में आज उनकी जबदस्त फैन फालोईग भी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ