शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, सेंसेक्स 84,000 के पार
अमेरिकी बाजारों में दिखी शानदार तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भी जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1359.51 अंकों की तेजी के साथ 84,544.31 अंकों के नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 375.15 अंकों की बढ़त के साथ 25,790.95 अंकों के नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इस ताबड़तोड़ तेजी के बीच बीएसई सेंसेक्स ने 84,694.46 अंकों पर और निफ्टी 50 ने 25,849.25 अंकों पर पहुंचकर आज एक बार फिर अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया।
निफ्टी 50 में 44 कंपनियों ने दिखाई तेजी
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।
निवेशकों के लिए सकारात्मक रुख
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 5.37 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक 4.47 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 3.85 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 2.95 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.65 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 2.51 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2.09 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb