रामचरण और उपासना की बेटी दे रही है टक्कर क्यूटनेस में....
नई दिल्ली। राम चरण और उपासना कोनिडेला कामिनेनी बीते साल जून में पेरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने के बाद ये कपल लगातार सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करता है, लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाया। ऐसे में फैंस बेसब्री से क्लिन कारा को देखने के लिए तरस रहे हैं। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण की लाडली का चेहरा नजर आ रहा है। दरअसल, बुधवार सुबह राम चरण ने अपने जन्मदिन पर क्लिन और उपासना के साथ भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन किए।
बेहद क्यूट है क्लिन
राम चरण के जन्मदिन पर फैंस का एक खास तोहफा मिला है, लेकिन ये तोहफा एक्टर ने नहीं दिया है। यह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मिला है। उपासना का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरुपति बालाजी के दर्शन करते हुए मंदिर से बाहर निकल रही है। इस दौरान उन्होंने बेटी को गोद में लिया हुआ है फैंस उनका वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान क्लिन का चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है। बता दें, क्लिन 9 महीने की हो चुकी है। जून में कोनिडेला परिवार धूमधाम से लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर सकता है।
फैंस हो रहे है खुश
क्लिन कारा कोनिडेला की एक झलक देखकर फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा- क्लिन की आंखे राम चरण पर गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो राम चरण पर गई है। इसके कई यूजर ने रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव