BP और heart problems के चलते अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत
बीते सोमवार को सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत ठीक नहीं थी, इस चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका हालचाल लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी एक्टर की पत्नी को फोन किया था. अब रजनीकांत का हेल्थ अपडेट सामने आ गया है. चेन्नई के अस्पताल में भर्ती एक्टर को शुक्रवार को छुट्टी मिल जाएगी. रजनीकांत अस्पताल में करीब 4 दिन भर्ती रहे. अब डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. इस बारे में अस्पताल ने एक बयान में कहा, "एक्टर के हृदय से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन थी और उसका इलाज गैर-सर्जिकल ट्रांस कैथेटर प्रोसेस से किया गया."
डॉक्टरों ने बताया रजनीकांत का हेल्थ अपेडट
अस्पताल के बड़े डॉक्टर ने रजनीकांत का इलाज किया है. उनके पेट के निचले हिस्से में एक स्टेंट लगाया जिससे सूजन पूरी तरह बंद हो गई (एंडोवास्कुलर रिपेयर). हम उनके फैंस और चाहने वालों को बताना चाहेंगे कि प्रसीजर बिल्कुल ठीक हुआ है. रजनीकांत की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं. वो अगले दो दिन में घर लौट सकते हैं.
शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे रजनीकांत
इससे पहले अस्पताल ने कहा था कि उन्हें गुरुवार को छुट्टी मिल जाएगी. जानकारी के मुताबिक, अब रजनीकांत को एक दिन और आराम करने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दी जाएगी, हालांकि अस्पताल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
क्यों भर्ती हुए थे रजनीकांत
साल 2020 में भी, रजनीकांत को उनके BP में उतार-चढ़ाव के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें छुट्टी दी गई थी और एक महीने भर के आराम की सलाह दी गई. तमिल एक्टर ने 2021 में कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रोसीजर भी करवाया था.


तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद