रायपुर कलेक्टर-SSP का 'ई-रिक्शा' अभियान: प्रदूषण कम करने और जागरूकता बढ़ाने की अनूठी शुरुआत!
रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने लोगों मेंजागरूकता लाने के लिए एक नई शुरुआत की है। दरअसल शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नए अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी के तहत कलेक्टर एसएसपी ने EV पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी दिखाई। इसके बाद खुद कलेक्टर गौरव सिंह ई-रिक्शा लेकर चलाने लग गए। वहीं पीछे सीट में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह बैठे हुए थे।
कलेक्टर, एसएसपी ने खींचा ध्यान..
बता दें कि यह EV पेट्रोलिंग वाहन स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत देंगे। साथ ही जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। ऐसे में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कलेक्टर और एएसपी ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आए।
दी जाएगी ट्रैफिक की जानकारी
इस वाहन के माध्यम से शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर यातायात नियमों का सचित्र प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वाहन में लगे PA सिस्टम से सार्वजनिक रूप से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल का उपयोग न करने, नशे में ड्राइव न करने जैसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को कलेक्टर गौरव कुमार और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर लोगों से वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने भी वाहन चालकों से नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की गई।
एसएसपी ने कही ये बात
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों से हम बड़े बदलाव ला सकते हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, और दिशा संकेतों का पालन हमारी और दूसरों की जान बचा सकता है। जी.के. इलेक्ट्रिक ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत परवानी और अमर परवानी ने इस नवाचार को रायपुर की सड़कों को सुरक्षित और नियमबद्ध बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला, डीएसपी सतीश ठाकुर, गुरजीत सिंह, और थाना प्रभारी विशाल कुजूर भी मौजूद रहे।


‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट की फीस का बड़ा खुलासा
यूक्रेन युद्ध में नई हलचल: ब्रिटेन ने बढ़ाई सैन्य मदद, रूस ने उठाए सवाल
‘रामायण’ को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी
ममता का कत्ल: बेंगलुरु में बेटे ने असहाय मां की ली जान
सिर्फ एक फोन कॉल और बदल गया रास्ता: जम्मू-कश्मीर से मणिपुर जा रहा काफिला बंगाल पहुंचा
मध्य पूर्व में कूटनीति तेज: शहबाज की सऊदी से वार्ता, मुनीर ने ईरान में की बैठक
यूपी में गुटखा विज्ञापन पर कोर्ट सख्त, क्रिकेटरों की ब्रांडिंग पर उठे सवाल
जब मां ने कहा ‘पुत्तर बड़ा सोच’, बदली Akshay Kumar की जिंदगी
पश्चिम बंगाल की ‘किंगमेकर’ सीटें: कोलकाता-11 पर सबकी नजर, कांटे की टक्कर