बारिश ने बढ़ाई ठंड, फसलें बर्बाद होने की आशंका
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच बदले बेमौसम की बारिश ने लोगों को घरों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया। बेमौसम बारिश का असर एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल से लेकर राजधानी लखनऊ तक देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। इसमें गेहूं, सरसों, आलू, मसूर समेत अन्य फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। बारिश के कारण अंधेरा छा गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वाहन चालक दोपहर तीन बजे से ही लाइट जला कर चलते नजर आए।
राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धूप ना निकलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही दोपहर होते ही लखनऊ में बारिश भी शुरू हो गई है। यहां झमाझम बारिश होने से सड़कों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लखनऊ में आधे घंटे से ज्यादा समय से बादल गरजने के साथ लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम में भी धुंध छाई हुई है। उधर दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड ने भी आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे रह रहा है। मौसम को देखते हुए 6 जनवरी तक कक्षा 8 तक की सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं यूपी समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे की सफेद चादर से लिपटा हुआ है। वहीं गंगा के मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है।


दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
बागेश्वर धाम में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह, साधु-संतों का आशीर्वाद; 8 देशों के राजदूत भी रहे मौजूद
पूर्व केंद्रीय मंत्री के IAS पोते की तीसरी शादी, डिप्टी सेक्रेटरी बनी जीवनसाथी; दो पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर