राहुल बोले- चुनाव आयोग ने कर्नाटक में धोखाधड़ी की
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में वोटर्स लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (स्ढ्ढक्र) के विरोध के बीच चुनाव आयोग पर कर्नाटक में भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया। राहुल ने गुरुवार को संसद के बाहर कहा कि वोटर लिस्ट रिविजन के नाम पर कर्नाटक में हजारों बोगस वोटरों के नाम जोड़े गए।
राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी करवाई। हमारे पास इसके 100 प्रतिशत सबूत हैं। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों-हजार नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है और 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को सूची से हटा दिया गया है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमे अभी एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली। मुझे पूरा यकीन है कि हर सीट पर यही नाटक चल रहा है। मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, अगर आपके अधिकारी सोचते हैं कि वे बच जाएंगे, तो ये आपकी गलतफहमी हैं। हम आपको बच के जाने नहीं देंगे।
कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी सहित दूसरे विपक्षी दल, बिहार में स्ढ्ढक्र का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यह बिहार के पिछड़े समुदायों के लोगों को वोटिंग से रोकने की एक कोशिश है। इसके जरिए लोगों के नाम वोटर्स लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जिसका असर इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पड़ सकता है।


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने