राहुल गांधी ने LDF पर साधा निशाना: BJP-RSS से सांठगांठ का आरोप
तिरुवनंतपुरम | केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) पर तीखा हमला बोला।
लेफ्ट फ्रंट के भीतर दो तरह के नेता होने का आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल में अब बीजेपी, आरएसएस और लेफ्ट फ्रंट के बीच संबंध बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्ट फ्रंट के भीतर दो तरह के नेता हैं, एक वे जो किसी भी कीमत पर सत्ता में आना चाहते हैं और इसके लिए किसी से भी समझौता कर सकते हैं, और दूसरे वे जो विचारधारा में विश्वास रखते हैं लेकिन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
नेता सत्ता के लिए अपने विचारधारा से कर रहे समझौता
कांग्रेस नेता ने कहा कि कई कार्यकर्ता, जिन्होंने वर्षों तक विचारधारा के लिए काम किया, आज खुद को आहत और निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता सत्ता के लिए विचारधारा से समझौता कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री के संबंध उन ताकतों से हैं, जो देश के अन्य हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमले कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में अब लेफ्ट जैसी कोई बात नहीं बची है।


छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला