पृथ्वीराज सुकुमारन ने की टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ, कहा.....
बड़े मियां छोटे मियां इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मलयालम अभिनेता ने बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभव और बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की।
पृथ्वीराज ने कहा कि टाइगर के पास पास सुपर-डुपर स्टार बनने के लिए सब कुछ है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई की उनके जैसे फिल्मकार के साथ उन्हें आगे भी मौका मिलेगा जो जानते हैं कि अभिनेता का कैसे उपयोग करना है।
पृथ्वीराज ने आगे अक्षय कुमार के कला के प्रति समर्पण पर भी बात की। उन्होंने 'नाम शबाना' की शूटिंग के समय को याद करते हुए उनके सहयोग को याद किया, जिसमें अक्षय ने न केवल अभिनय किया था, बल्कि फिल्म के निर्माताओं में से भी एक थे।
इसके अलावा, मलयालम अभिनेता ने बताया कि अक्षय के कैमरे के पीछे के व्यक्तित्व को बहुत कम ही लोग जानते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी से सेट पर ऊर्जा बनी रहती है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के अन्य कलाकारों की बात करें तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
10 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव की 'मैदान' से टक्कर लेगी। हाल ही में मैदान का ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। दोनों सितारों के फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।


छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल