प्रधानमंत्री मोदी का कानपुर दौरा रद्द, पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला
कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरुवार 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर का दौरा नहीं करेंगे. जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. एक बयान में कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी को 24 अप्रैल को कानपुर जाना था. इस कार्यक्रम में वह 20,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे. हालांकि जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में हुई आतंकी घटना के परिप्रेक्ष्य में यह दौरा रद्द कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री का कानपुर कार्यक्रम स्थगित
बयान के अनुसार पहलगाम आतंकी घटना में कानपुर के युवक शुभम द्विवेदी की भी गोली लगने से मौत हो गई. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. बयान में कहा गया कि शोक के इस समय में सार्वजनिक कार्यक्रम को रद्द करना ही उचित समझा गया. इस संदर्भ में यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी जानकारी दी. कानपुर में शुभम द्विवेदी के घर गए महाना ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर दौरा रद्द कर दिया गया है. वह कल नहीं आएंगे. महाना ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की.
26 निर्दोष लोगों की मौत
बता दें पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई. जांच एजेंसियों ने इस आतंकी हमले में संलिप्त चार आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.


CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह