कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियां जारी
संभल । यूपी में कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संभल जिले के दौरे पर रहेंगे। वह पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जा रहा है। संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐंचोड़ा कंबोह पहुचेंगे।
उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौके पर मौजूद रहेंगे। उधर श्री कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। पंडाल लगवाने के साथ ही हेलीपैड का कार्य पूरा करवाने में अधिकारी लगे हैं। संतों के ठहरने के लिए अलग से तंबू लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। देररात तक अधिकारी तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। सोमवार को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव समीक्षा करने के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री व अन्य वीवीआईपी के लिए छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास स्थल पर भी तेजी से काम कराया गया है। 10 गर्भगृह बनाए जाने हैं। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में बड़ी संख्या में बाहर के लोग शामिल होंगे। इसको देखते हुए 30 हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल लगाया जाना शुरू हो गया है। संतों के ठहरने के लिए अलग से तंबू लगाए गए हैं। भोजन के लिए अलग से व्यवस्था कराई गई है। जिससे शिलान्यास में आने वाले अतिथियों को दिक्कत न हो। ऐंचोड़ा कंबोह को जाने वाली सभी सड़कों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। जहां गड्ढे थे वहां गड्ढे भरे गए हैं।


पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी