प्रभास की स्पिरिट इस तारीख को होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल्स
प्रभास रोमांटिक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर द राजा साब के साथ दर्शकों और प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए कमर कस रहे हैं। वहीं अब प्रभास की एक और फिल्म स्पिरिट को लेकर जानकारी सामने आई है। प्रभास की फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि उनकी हर एक फिल्म की अपडेट पर प्रशंसक अपनी नजरें बनाए रखते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति द्वारा निर्देशित स्पिरिट 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन रिलीज को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे प्रभास के प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
स्पिरिट के अलावा प्रभास हनु राघवपुडी की अनटाइटल्ड फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। बाहुबली के बाद प्रभास के प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है की कल्कि 2898 एडी को बनने में इतना वक्त लगा था और जब फिल्म रिलीज हुई तो कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बड़ी ही आसानी से तोड़ दिए। यह प्रभास के लिए प्रशंसकों का प्यार ही है कि उनकी हर एक फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है।
प्रभास की फिल्म स्पिरिट का निर्देशक एनिमल फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पिरिट एक कॉप ड्रामा फिल्म होगी, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्पिरिट के संगीत निर्देशक हर्षवर्धन रामेश्वर ने फिल्म के संगीत के बारे में एक छोटा सा वीडियो जारी किया था और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म की रिलीज को लेकर यह बड़ा अपडेट देकर प्रशंसकों को उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान भूषण कुमार ने कहा, "हम प्रभास के साथ स्पिरिट कर रहे हैं। इस फिल्म में अभी बाकी कलाकारों के अलावा फिल्म को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। हम जल्द ही कास्टिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। हम दिसंबर के अंत से फिल्म शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद, यह छह महीने का ब्रेक होगा और इसके बाद हम तुरंत एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे।"


सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते