पूरन बने शेर, शाहरूख की टीम पर बरसाए चौके-छक्कों की बारिश
नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की टीम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है. एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस को 15 गेंद शेष रहते 9 विकेट हरा दिया. इस मुकाबले में नाइट राइडर्स के कप्तान ने तूफानी बल्लेबाजी की और 11 चौके-छक्के लगाते हुए शानदार फिफ्टी ठोक दी. इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ने भी कप्तान का बखूबी साथ दिया और टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
निकोलस पूरन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने एलिमिनेटर मुकाबले में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निकोलस पूरन और एलेक्स हेल्स ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदो में नाबाद 143 रनों की साझेदारी करके टीम को 17.3 ओवर में ही 9 विकेट से जीत दिला दी.
निकोलस पूरन ने 53 गेंदों में 8 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 90 रन बनाए. एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली. नाइट राइडर्स का एकमात्र विकेट कॉलिन मुनरो को गिरा, जो 14 रन बनाकर रहकीम कॉर्नवाल की गेंद पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पूरन और हेल्स ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया. इसके साथ ही एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस का इस सीजन में सफर समाप्त हो गया.
एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस का सफर हुआ समाप्त
एलिमिनेटर मुकाबले में नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस का सफर CPL 2025 में खत्म हो गया. इस मुकाबले में बारबुडा फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज अमीर जंगू और एंड्रीस गौस ने शानदार पारी खेली, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई.
अमीर जंगू ने 49 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए. एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 9 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से नाबाद 26 रन बनाए. कप्तान इमाद वसीम केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नाइट राइडर्स की ओर से सौरभ नेत्रवलकर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल को 2-2 विकेट मिले. सुनील नरेन को एक सफलता मिली.


'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस