असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी नामुमकिन को मुमकिन बनाने की क्षमता रखते हैं। वे राजधानी में प्रधानमंत्री के भाषणों पर आधारित दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उपराष्ट्रपति ने अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बावजूद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा मोदी को अच्छा दोस्त कहा। उन्होंने कहा, ट्रंप कभी नहीं बोले कि मैं मोदी के खिलाफ हूं। उन्होंने हमेशा कहा कि मैं मोदी के साथ हूं।
राधाकृष्णन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के रूस और चीन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से भी अच्छे संबंध हैं। उनके अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मोदी के करीबी मित्र हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मतभेदों के बावजूद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी मोदी को मित्र मानते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाते हैं। मोदी के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हैं और बदले में किसी तरह की अपेक्षा नहीं रखते। उन्होंने इसे मोदी के नेतृत्व का सबसे बड़ा गुण बताया।
इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी प्रधानमंत्री की शैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी जनता की भाषा में बात करते हैं और उनकी आवाज आम लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक छवि को रेखांकित किया, बल्कि उनके नेतृत्व में भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख को भी सामने रखा।


लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल