तुलसी के साथ लगाएं 2 पौधे, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाएं और इन पौधों से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं. तो कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती है. इनमें से एक पौधा है तुलसी. हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. प्रत्येक हिन्दू घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है, और प्रतिदिन इसकी पूजा भी की जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के साथ कुछ पौधे घर में लगाए जाएं, तो जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के साथ कौन से पौधे घर में लगाना उत्तम होता है.
काला धतूरा
भगवान शिव को पूजा पाठ के दौरान धतूरा अर्पित किया जाता है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. हिन्दू धर्म में अनेक मान्यताएं हैं जिनके अनुसार काले धतूरे में स्वयं भगवान शिव का वास माना गया है. ऐसे में घर के अंदर काले धतूरे का पौधा लगाया जाए, तो इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार काले धतूरे को घर में लगाने से वैवाहिक रिश्तों में मज़बूती आती है, और व्यक्ति को उसके कार्यक्षेत्र में लाभ और तरक़्क़ी प्राप्त होती है.
आक का पौधा
आक का फूल भगवान शिव को अर्पित किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आक का पौधा घर में लगाने से घर में शुभता बनी रहती है, और इस पौधे को घर में लगाने पर कई लाभ प्राप्त होते हैं. इसे घर के आंगन में या तुलसी के पौधे के पास लगाना सबसे ज़्यादा लाभकारी माना गया है.
करें ये उपाय
यदि कोई व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है. तो ऐसे व्यक्ति को काले धतूरे के पौधे के कुछ उपाय करने चाहिए. इसके लिए प्रातः काल उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर आक और काले धतूरे के पौधे में जल मिश्रित दूध चढ़ाएं, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में काले धतूरे का पौधा लगाना और नियमित रूप से इसकी पूजा करने पर कुंडली में पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.


कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित