पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
सागर । सागर जिले के शाहगढ़ में बाइक के पिकअप से टकराने का मामला सामने आया है। इसमें बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। साले की मौके पर ही जान निकल गई, जबकि जीजा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, घनश्याम पिता धनीराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी निबोरा अपनी ससुराल बीछोन थाना बकस्वाहा आया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साले राकेश पिता मोहन आदिवासी के साथ शाहगढ़ जा रहा था। पापरे की टेक के पास शाहगढ़ से सागर तरफ जा रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए। बताया जाता है कि राकेश को सिर में गंभीर चोट आने से उसकी घटना स्थल पर ही जान चली गई। घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सागर रेफर कर दिया गया। शाहगढ़ थाने के एएसआई गुड्डन सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


गैस की भारी कमी से प्रभावित हो रही होटल इंडस्ट्री
नई स्मार्ट तकनीक से कम होगा बिजली बिल, जानिए कैसे काम करती है
Bhopal–Indore में बिना नए मास्टर प्लान के बढ़ीं जमीन-मकानों की कीमतें
Bhopal में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े
होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक दर्जन कलेक्टरों के तबादले तय
IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने लोकसभा से मांगी ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति
सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं