पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर
नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के भाव अपडेट कर दिए हैं। जिसके बाद रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। मालूम हो कि पेट्रोल पर जीएसटी नहीं लगता है लेकिन पेट्रोल का रिटेल सेलिंग प्राइस एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमिशन, वैट जुड़ने के बाद फाइनल होता है। हालांकि, देश के हर शहर में ईंधन की कीमत अलग-अलग होती है। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है। देश के अन्य शहरों में भी रविवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से ज्यादा कोरियर फंसे
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें