पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, मालकिन पर मामला दर्ज
भोपाल। कोलार थाना इलाके में स्थित आईबीडी हालमार्क सिटी में बीती शाम एक पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काट लिया। बाद में बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने पालतू कुत्ते को घुमा रही मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आईबीडी हालमार्क सिटी, कोलार रोड पर रहने वाल पूजा बाखले पति ओम प्रकाश बाखले ने पुलिस को बताया कि वह गृहणी हैं। शाम के समय उनका 8 साल का बेटा सार्थक घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी दूरी पर अरुण भदौरिया की पत्नी अपना पालतू कुत्ता घुमा रही थी। उनका पालतू कुत्ता बेटे सार्थक को देख अचानक ही बेकाबू हो गया और भौकंते हुए सार्थक पर हमला करते हुए उसे काट लिया। पूजा ने जब अरुण की पत्नी से अपने कुत्ते को घर में बांधकर रखने की समझाइश दी तब वह उससे विवाद करते हुए दुर्व्यवहार करने लगी। इसके बाद पूजा बाखले पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।


ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला
सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: चांदी ₹9250 महंगी, सोना ₹1.62 लाख पर
हरे निशान के साथ खुला बाजार: BSE Sensex 656 अंक उछला, NSE Nifty 50 24,200 के पार
बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा
लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ
रायसेन किले में ‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे, रील बनाने वाले चार आरोपी कोर्ट पहुंचे
क्रिकेट का जादूगर: क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर?
MSP पर गेहूं बिक्री में अड़चन: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से परेशान किसान, कमलनाथ ने मोहन यादव को लिखा पत्र