बिजली कटने पर SDO ऑफिस पहुंचे लोग
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में देर रात बिजली कट गई तो आक्रोशित लोग विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गए। एसडीओ व जई के कार्यालय में बिजली सामान्य थी और एसी चल रहा था। यहां कोई न तो अधिकारी था और न ही कर्मी था। इस पर लोगों ने कार्यालय की वीडियो बनाते हुए कहा कि यहां एसी चल रहा है, बिस्तर लाकर यहीं सो जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। काफी देर रोष व्यक्त करने के बाद लोग वापस लौट गए।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रात करीब 10 बजे बिजली आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जब करीब दो घंटे बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो करीब 12 बजे लोग इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बिजलीघर पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक लोग विद्युत निगम के अधिकारियों को ढूंढ़ते रहे, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। कुछ देर बाद एक कर्मी मिला। उसने कुछ कहने से मना कर दिया।
वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि जो कर्मी वहां मौजूद था उसने भी शराब पी रखी थी। जब कोई समाधान नहीं हुआ तो लोग वापस लौट गए। स्थानीय निवासी अमित ने मौके से दोनों वीडियो बनाकर वाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दीं। इस पर स्थानीय निवासी रोसी ने कहा कि अधिकारियों ने गर्मी में मारने का प्लान बना लिया है। खुद एसी में बैठे रहते हैं। कॉलोनी में सुबह तक ही बिजली कटौती की समस्या बरकरार रही।
डिफेंस कॉलोनी में भी बिन बिजली सो नहीं पाए लोग
भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी के लोग भी रातभर सो नहीं पाए। कॉलोनी में रात 9:00 बजे बिजली गुल हो गई। करीब 11 बजे आपूर्ति सामान्य हुई। इसके बाद भी बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। एक बजे के बाद दो फेस में लाइन नहीं थी। कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर के केबल में आग लग रही थी। यहां के लोग भी देर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र पर कोई भी लाइनमैन नहीं मिला। सुबह करीब 6:30 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।
क्या बोले लोग?
रातभर बिजली कटौती ने परेशान किया। इससे घरों में रहना भी मुश्किल हो गया। बिजलीघर पर पहुंचे तो वहां भी कोई नहीं मिला। रोजाना की कटौती से बुरा हाल है। -संजय, निवासी, डिफेंस कॉलोनी
कॉलोनी में लगने के लिए ट्रांसफार्मर आया रखा है, लेकिन अभी तक नहीं लगाया गया है। इससे ओवरलोड की समस्या होने के कारण बार-बार बिजली कट रही है। -संदीप कुमार, निवासी, डिफेंस कॉलोनी
देर रात करीब 11:30 कार्यालय से गया था। इसके बाद एबीसी केबल में स्पार्किंग होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। शटडाउन लेकर आपूर्ति सामान्य की गई। -बृजमोहन, विद्युत उपखंड अधिकारी, इंद्रप्रस्थ


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह