23 अप्रैल से होगा पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का आयोजन
भोपाल । प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर सरकार धाम में पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ये महोत्सव 23 अप्रैल से शुरु होकर 8 मई तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में कलश यात्रा, श्रीराम कथा, श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ देश के बड़े संतों के प्रवचन भी होंगे। शनिवार को धाम के पीठाधीश्वर पंडित गुरु शरण शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों को बुलाया गया है, जो महोत्सव में अपनी संस्कृति और कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही देश के प्रसिद्ध भजन गायक अलग-अलग दिन संगीत-कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। पीठाधीश्वर पं. शर्मा ने बताया कि पिछले 28 सालों से पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ मानव कल्याण को बढ़ावा देना है।
जादूगर नाइट और रामलीला का भी मंचन
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव 23 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। इसके बाद 23 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। साथ ही वृंदावन के अर्पिताचार्य जी महाराज और साध्वी पीताम्बरा के प्रवचन भी होंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध भजन गायक जीतू खरे, शहनाज अख्तर, संजो बघेल और लखबीर सिंह लक्खा भी महोत्सव में प्रस्तुतियां देंगे। 24 अप्रैल से 8 मई तक अलग-अलग धार्मिक प्रस्तुतियां के अलावा जादूगर नाइट एवं रामलीला का मंचन भी किया जाएगा।


ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला
सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: चांदी ₹9250 महंगी, सोना ₹1.62 लाख पर
हरे निशान के साथ खुला बाजार: BSE Sensex 656 अंक उछला, NSE Nifty 50 24,200 के पार
बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा
लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ
रायसेन किले में ‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे, रील बनाने वाले चार आरोपी कोर्ट पहुंचे
क्रिकेट का जादूगर: क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर?
MSP पर गेहूं बिक्री में अड़चन: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से परेशान किसान, कमलनाथ ने मोहन यादव को लिखा पत्र