Ola Electric का होली ऑफर: S1 स्कूटर पर मिलेगी 26,750 रुपये की छूट
ओला इलेक्ट्रिक गुरुवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एस1 सीरीज के लिए सीमित समय की ‘होली फ्लैश सेल’ लेकर आया है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस सेल के तहत ग्राहक एस1 एयर पर 26,750 रुपये और एस1 एक्स+ (जेन-2) पर 22,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इन मॉडल की कीमत अब क्रमशः 89,999 रुपये और 82,999 रुपये से शुरू होती है। फ्लैश सेल 13 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च को समाप्त होगी। कंपनी अपनी एस1 सीरीज के शेष स्कूटरों पर 25,000 रुपये तक की छूट भी दे रही है, जिसमें एस1 जेन-3 रेंज के सभी स्कूटर शामिल हैं।
ये ऑफर्स भी दे रही कंपनी
एस1 जेन-2 और जेन-3 में कंपनी के पास 69,999 रुपये से लेकर 1,79,999 रुपये (त्योहारी छूट के बाद) तक के सभी मूल्य पर स्कूटर्स का पोर्टफोलियो है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह 10,500 रुपये तक के लाभ भी दे रही है। एस1 जेन 2 स्कूटर के नए खरीदार 2,999 रुपये मूल्य के एक साल के मुफ्त मूव ओएस+ और 7,499 रुपये में 14,999 रुपये मूल्य की विस्तारित वारंटी का लाभ उठा सकते हैं। जेन-3 पोर्टफोलियो में प्रमुख एस1 प्रो+ 5.3 किलो वाट घंटा और चार किलो वाट घंटा शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमशः 1,85,000 रुपये और 1,59,999 रुपये है।
एस1 प्रो की क्या है कीमत?
चार किलो वाट घंटा और तीन किलो वाट घंटा बैटरी विकल्पों में उपलब्ध एस1 प्रो की कीमत क्रमशः 1,54,999 रुपये और 1,29,999 रुपये है। एस1 X सीरीज की कीमत दो किलो वाट घंटा के लिए 89,999 रुपये, तीन किलो वाट घंटा के लिए 1,02,999 रुपये और चार किलो वाट घंटा के लिए 1,19,999 रुपये है। जबकि एस1 X+ चार किलो वाट घंटा बैटरी के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 1,24,999 रुपये है।


दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान