तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां साल 2017 से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती है। हालांकि, इन कीमतों में पिछले कुछ महीनों से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। सरकार ने आखिरी बार लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
पिछेल दिनों इन्वेस्टमेंट फर्म CLSA ने कहा था कि 5 अक्टूबर 2024 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। वहीं, स्विस ब्रोकरेज फर्म यूएसबी ने भी अनुमान जताया है कि सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती है, क्योंकि इन दोनों ही फ्यूल पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 10-15 रुपये लीटर का मुनाफा हो रहा है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.95 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।
देश के दूसरे शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान