तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम....
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 15 जनवरी 2024 (सोमवार) को पेट्रोल-डीजल के रेट को रिवाइज किया है। आपको बता दें कि वर्ष 2017 से रोज सुबह 6 बजे इनके रेट रिवाइज होते हैं। ऐसे में गाड़ी चालकों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए।
इसकी वजह है कि सभी राज्यों में इनके रेट अलग होते हैं। दरअसल, पेट्रोल-डीजल जीएसटी दायरे में नहीं आते हैं। इस वजह से राज्य सरकार इस पर वैट लगाती है। हर राज्य में वैट की दरें अलग होती है, इस कारणवश कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग होते हैं। वैसे पेट्रोल-डीजल के रेट वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है।
मई 2022 से इनकी कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी तेल कंपनियों ने गाड़ी चालकों को राहत की खबर दी है। चलिए, जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट क्या है?
मेट्रोसिटी में क्या है तेल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।


Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?