अब सांप भी पकड़ेंगे होमगार्ड के जवान, प्रशिक्षण देने की तैयारी
भोपाल,। अब प्रत्येक थाना स्तर पर सांप पकड़ने और उन्हें संरक्षित करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विशेष तौर पर होमगार्ड के जवानों को सांप पकड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि सर्पदंश से लोगों को बचाने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर सांप पकड़ने वालों के संबंध में सभी को जानकारी होना चाहिए और पकड़े गए सांपों का संरक्षण भी व्यवस्थित ढंग से किया जाना चाहिए। इसे प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने होमगार्ड के जवानों को सांप पकड़ने का प्रशिक्षण दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि अब मध्य प्रदेश में होमगार्ड के जवान सांप पकड़ने और उन्हें संरक्षित करने का काम भी करते देखे जा सकेंगे। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 25वीं बैठक में दिए हैं। मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जनसामान्य को वन्य जीवों के आचार-व्यवहार से परिचित कराने तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधानों के बारे में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाए जाने की महति आवश्यकता है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव