अब 18 को होगी कांग्रेस सीईसी की बैठक
भोपाल । दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की मीटिंग अब 18 मार्च को होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मप्र की बाकी 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों सिंगल नाम मांगे हैं। अब एमपी स्क्रीनिंग कमेटी एक बार फिर चर्चा करके सिंगल नाम भेजेगी। प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। अब तक कांग्रेस सिर्फ 10 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित कर पाई है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लडेंग़े। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है। कांग्रेस ने एमपी के लिए पहली लिस्ट में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर जैसे बड़े शहरों में उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। रतलाम से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारने की संभावना थी, लेकिन उनकी सीट भी होल्ड रखी गई है।
इन 18 सीटों पर कांग्रेस को घोषित करने हैं उम्मीदवार
कांग्रेस को अभी जिन 18 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना है उनमें मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, दमोह, रीवा, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर और खंडवा लोकसभा सीट शामिल हैं। कांग्रेस ने मंडला से ओमकार सिंह मरकाम, भिंड से फूल सिंह बरैया और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। तीनों मौजूदा विधायक हैं। बीते विधानसभा चुनाव में सतना सीट पर सिद्धार्थ ने भाजपा के गणेश सिंह को हराया था। अब लोकसभा चुनाव में भी इन दोनों के बीच ही मुकाबला होगा।


मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा में सभापति ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
राज्यसभा चुनाव: 26 सदस्य निर्विरोध चुने गए अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार का विरोध
Bhopal में LPG सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत
इंदौर-शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक रद्द, यात्रियों को झटका