Sony LIV पर मौजूद इस सीरीज का नहीं कर सकता कोई मुकाबला
नई दिल्ली। ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ बेहतरीन हिंदी वेब सीरीज का जिक्र चलता है। शुक्रवार के दिन का इंतजार ज्यादातर लोग बेसब्री से करते हैं, क्योंकि इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्में दस्तक देती हैं। आज बात एक ऐसी सीरीज की कर रहे हैं, जिसे अच्छी रेटिंग मिली है और लोग इसे बार-बार देखने के बाद भी बोरियत महसूस नहीं करते हैं।
यहां हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे काफी अवॉर्ड मिले हुए हैं। साथ ही, इस सीरीज के स्टार्स की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया है। अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो वीकेंड पर या कभी भी समय मिलने पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
साल 2022 में रिलीज हुई थी सीरीज
इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर साल 2022 में रिलीज किया गया था। अगर आप अभी तक इसके नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां हम रॉकेट बॉयज की चर्चा कर रहे हैं। खास बात है कि यह सीरीज भारतीय वैज्ञानिकों होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन की कहानी को दिखाती है।
ओटीटी पर सीरीज को काफी पसंद किया गया और यही कारण है कि ओटीटी की टॉप सीरीज की लिस्ट में इसका नाम शामिल किया जाता है। रॉकेड बॉयज में इश्वाक सिंह, जिम सर्भ, सबा आजाद, दिव्येंदु भट्टाचार्य और रेजिना कैसेंड्रा लीड रोल में नजर आए।
आईएमडीबी पर सीरीज को मिली इतनी रेटिंग
आमतौर पर फिल्मों की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। वहीं, सीरीज की सफलता को समझने के लिए रेटिंग पर ध्यान दिया जाता है। रॉकेट बॉयज को आईएमडीबी ने 8.8 की रेटिंग दी है। इसके साथ ही यह टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।


फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके