नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का आज का बड़ा प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को आयकर ऑफिस का घेराव करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा भरतपुरी स्थित आयकर ऑफिस का घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस नेता रवि राय ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग कर रही है। बदले की राजनीति का गंदा खेल खेला जा रहा है। अपनी पार्टी और नेताओं के हक में कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज बुलंद करते हुए दोपहर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भरतपुरी स्थित आयकर ऑफिस का घेराव करेंगे।
सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, सभी पार्षद गण, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, आईटी सेल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी मंडलम् अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए साथी दोपहर 3 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पर एकत्रित होकर एक साथ घेराव प्रदर्शन करने निकलेंगे।


महंगे हुए मोबाइल फोन: ग्राहकों ने कम किया बजट, 15 हजार से सस्ते फोन की मांग घटी
कपूर खानदान में शहनाई: बोनी कपूर की बेटी अंशुला जल्द बनेंगी दुल्हन
इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे
सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें: नागरिकता और वोटर लिस्ट विवाद पर आज कोर्ट में सुनवाई
सेबी प्रमुख का बयान: दुनिया का स्थिर और मजबूत पूंजी केंद्र बना भारत
चाहत खन्ना का खुलासा: शादी के वक्त बदला था धर्म, अब फिर बनीं सनातनी
पुणे एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बहाल: वायु सेना के फाइटर जेट में खराबी से रनवे हुआ था जाम