अंजू के निजी मामलों में हस्तक्षेप किये बिना साथ रहना चाहता है नसरुल्ला
इस्लामाबाद । पाकिस्तान निवासी प्रेमी नसरुल्ला से विवाह पश्चात स्वदेश लौटी अंजू अपने बच्चों और भारतीय पति अरविंद से अपेक्षित संबंध सुधारने में जुटी हैं। अंजू का कहना है कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए वह अरविंद के साथ निर्णायक फैसला लेना चाहती हैं ।हालांकि अंजू ने अभी तक अरविंद से तलाक लेने की कोई बात नहीं कही है, उसका कहना है कि तलाक की चर्चा बाद में होगी।
अंजू के भारत लौटने के बाद से लगातार सवाल पूछा जा रहा है कि वह फिर से पाकिस्तान जाएंगी या फिर नसरुल्ला भारत आएगा। अंजू ने तो पाकिस्तान वापसी पर बहुत खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन नसरुल्ला ने अब खुलकर भविष्य के प्लान के बारे में बताया है।
भारत आने की योजना को लेकर नसरुल्ला ने बताया कि जल्दी ही वीजा के लिए आवेदन करने जा रहा है। नसरुल्ला का कहना है कि वह अंजू के साथ रहना चाहता है लेकिन भारत में उसके निजी मामलों में शामिल नहीं होना चाहता । नसरुल्ला ने कहा है कि उसके और अंजू के बीच बातचीत हो रही है और जल्दी ही दोनों मिलेंगे।
नसरुल्ला ने कहा कि अगर अंजू उसको भारत बुलाती है तो वह भारत आने को तैयार है। अगर अंजू फिर से पाकिस्तान लौटती है तो वह उसके इस फैसले का भी स्वागत करेगा। नसरुल्ला ने कहा है कि अंजू के साथ उसके संबंधों को लेकर कई तरह की बातचीत की जा रही है लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं है। नसरुल्ला ने साफ किया है कि दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हैं,उनके और अंजू के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
अंजू भारत के राजस्थान की और नसरुल्ला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का निवासी है। दोनों की करीब दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद अंजू ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। एक महीने के लिए गई अंजू ने वहां जाकर वीजा का समय बढ़वा लिया और चार महीने से ज्यादा समय तक वहां रहीं।बता दें कि अंजू ने नसरुल्ला के साथ दुबई में बसने की इच्छा का भी इजहार किया है।


Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन