नफीस इकबाल ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में हुए भर्ती
बांग्लादेश के पूर्व बल्लेबाज नफीस इकबाल ब्रेन हेमरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें ढाका के एक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इकबाल को शुक्रवार दोपहर को एयर एंबुलेंस से ढाक लगाया और उन्हें हाई डिपेंडेंसी यूनिट ( एचडीयू) में रखा गया है। नफीस इकबाल, तमीम इकबाल के बड़े भाई हैं।
गौरतलब हो कि नफीस ने हाल ही में वेस्टइंडीज और अमेरिका में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लॉजिस्टिक मैनेजर के रूप में का किया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उन्हें तेज सिरदर्द की शिकायत थी, जिसके बाद खून बहना शुरू हो गया।
BCB के डॉक्टर ने दी जानकारी
ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने कहा, विशेषज्ञों ने हमें बताया है कि नफीस सेरेब्रल वेनस थ्रोम्बोसिस नामक बीमारी से पीड़ित है। उनके मस्तिष्क के कुछ हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। कुछ दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। डॉक्टर ने कहा है कि उसकी हालत खराब नहीं हुई है वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
बता दें कि दाएं हाथ के पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी नफीस इकबाल ने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। नफीस ने 2006 में बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच खेला। नफीस ने 16 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक के साथ कुल 827 रन बनाए हैं। नफीस का एक मात्र शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में आया था।


पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी