मुफ्ती अब्दुल कवि ने राखी सावंत को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
मुंबई । पाकिस्तान के मशहूर मुफ्ती अब्दुल कवि ने बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया है और उन्हें तीन दिनों के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। मुफ्ती अब्दुल कवि ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि अगर राखी सावंत उनकी शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती हैं, तो वह उन्हें हनीमून के लिए जापान ले जाना चाहेंगे।
उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे और अगर राखी इस प्रस्ताव को ठुकरा देती हैं, तो वह नवाफिल की नमाज अदा करेंगे। हालांकि, राखी सावंत ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इस प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने को लेकर कोई बयान जारी किया है। इस बीच, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट में बैठी रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी ने लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना हुआ है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं उन्होंने गुपचुप शादी तो नहीं कर ली। हालांकि, इस वीडियो के पीछे की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।
कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल एक और पब्लिसिटी स्टंट है, जबकि कुछ का मानना है कि राखी इस समय भावनात्मक रूप से काफी परेशान हैं। राखी सावंत पहले भी अपनी दो शादियों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने पहले रितेश नाम के शख्स से शादी की थी, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने आदिल खान से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों के बीच काफी विवाद हुए। राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी इस बार अपनी तीसरी शादी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन