मां के आशिक ने कोल्डड्रिंक पिलाई और चिप्स खिलाए
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम में सिटी फॉरेस्ट के पास आठ साल के आकाश की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संबंधों में बाधक बन रहे आठ साल के आकाश को पहले कोल्डड्रिंक पिलाई और चिप्स खिलाए, इसके बाद गला दबाया और रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश के पैर में गोली लगी है। महेश आकाश की मां ललिता का परिचित है।
डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में जब पुलिस उसे पकड़ने भोवापुर रोड पर गई तो पुलिस को देखकर उसने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लग गई। पकड़ा गया आरोपी महेश गुप्ता रामपुर के ज्वालापुर का रहने वाला है। नंदग्राम क्षेत्र में पान की दुकान करता है। पूछताछ में महेश ने बताया कि दुकान के मालिक के यहां आकाश की मां ललिता काम करने जाती है, जहां एक साल पहले वह ललिता के संपर्क में आया। दोनों बातचीत करने लगे और संबंध हो गए। वह ललिता से बात करने का प्रयास करता था तो आकाश बात नहीं करने देता था। ऐसे में उसने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। मंगलवार को जब आकाश साइकिल चलाने घर से निकला तो रास्ते में उसे बहला फुसलाकर अपने साथ अपनी दुकान में ले गया। वहां उसे पहले कोल्डड्रिंक पिलाई और चिप्स खिलाए। इसके बाद उसका गला दबाया फिर पास में पड़ी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पूछताछ में सामने आया कि देर रात होने पर महेश दुकान से बाहर आकर एक ई-रिक्शा बुलाया। आकाश का शव कंधे पर रखा और चालक से कहा भाई की तबीयत खराब है। डॉक्टर के यहां ले जाना है। रास्ते में सिटी फॉरेस्ट के पास उतर गया और ई-रिक्शा चालक के जाने के बाद सिटी फॉरेस्ट के पास शव फेंक दिया। आकाश की साइकिल राजनगर एक्सटेंशन में फेंक दी। डीसीपी ने बताया कि तमंचा और आकाश की साइकिल बरामद कर ली गई है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव