चलता फिरता लिंग परीक्षण केंद्र, छापेमारी से बचने के लिए कार में किया था जुगाड़
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर लिंग परीक्षण केंद्र का खुलासा हुआ है। इस बार लिंग परीक्षण गिरोह के लोग मोबाइल वैन में चोरी छुपे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस और प्रशासन की छापेमारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन भी बदल रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले थमते नजर नहीं आ रहे। बल्कि इस तरह के गोरखधंधे में शामिल लोगों ने पुलिस और प्रशासन की नजर से बचने के लिए अब नया तरीका अख्तियार किया है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास देखने को मिला है। यहां एक मोबाइल वैन में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक महिला को अरेस्ट किया है। हालांकि उसका साथी टेस्टिंग वैन लेकर भागने में सफल हो गया। गाजियाबाद में पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग संजोग के मुताबिक उन्हें सोनीपत के एसीएमओ डॉ. सुमित कौशिक और एसएमओ डॉ. जितेंद्र की टीम ने इस गिरोह की सूचना दी थी। इसके बाद गाजियाबाद की टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए फर्जी ग्राहक तैयार कर आरोपियों से संपर्क किया। तय हुआ कि 16 हजार रुपये में भ्रूण लिंग की जांच हो जाएगी। तय हुआ कि ग्राहक को संजय नगर में किसी स्थान पर बुलाकर जांच किया जाएगा। बोगस ग्राहक संजय नगर पहुंची तो अचानक गिरोह के लोगों ने जगह बदल दी और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से सटे गांव मटियाला की पुलिया पर आने को कहा। इसके बाद बोगस ग्राहक मटियाला पहुंची। वहां आरोपियों ने उनसे पहले ही रुपये जमा करा लिए और अल्ट्रासाउंड के लिए गाड़ी में जाकर बैठने को कहा। इतने में पहले से घात लगाकर बैठी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड की तैयारी कर रही महिला मीनाक्षी त्यागी उर्फ मीनू को दबोच लिया।


AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा