मेरठ में फ्लाइट से आए बदमाशों ने 3 महिलाओं को लूटा, पुलिसकर्मी की मां भी शिकार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां दो युवक कई घंटे तक चेन स्नेचिंग कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे. आरोपियों ने तीन महिलाओं के साथ लूटपाट की थी. इनमें से एक एसएसपी ऑफिस में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल की मां और दूसरी मुरादाबाद में तैनात सिपाही की भाभी है. इन चेन स्नेचिंग के मामलों से इलाके की महिलाओं में डर का माहौल है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
आरोपियों तीन वारदातों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद, चौथी लूट के लिए मेरठ के रुड़की रोड पर मुड़ गए. हालांकि, वह इस बार अपने काम को अंजाम देने में सफल नहीं रहे. पुलिस पहले से ही वहां निगरानी किए हुए थी. पुलिस ने करीब 2 बजे के समय दोनों आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया. इस बीच पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया, जिसके चलते बाइक शील कुंज के पास फिसल गई.
ईद की तैयारी के लिए कर रहे थे लूट
बाइक के फिसलने से एक आरोपी आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस ने मौके पर ही उसको गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी आरिफ ने बताया कि वह लूट ईद की तैयारी के लिए कर रहा था. आरोपी ने यह भी बताया वह इस लूट के बाद घर के लिए अहमदाबाद लौट जाते.
आरोपी इमरान की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी आरिफ के पास से अहमदाबाद वापसी का टिकट, एक पिस्टल, कारतूस और कुछ लूट का सामान बरामद किया है. बाकी का लूट का सामान दूसरे आरोपी इमरान के पास बताया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.


हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा