एमपी में पारा लुढ़का, कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे
साल 2025 की समाप्ति और नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हो रही है | दिसंबर महीने के 28 दिन बीत चुके हैं, राज्य में इस महीने सर्दी का जोरदार प्रकोप देखने को मिला. पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर और शहडोल में हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है |
मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
पिछले दो दिनों से मंदसौर मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है. रविवार को यहां राज्य सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का न्यूनतम तापमान है. यहां शनिवार (27 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री मापा गया. शहडोल के कल्याणपुर के 2.8 डिग्री, शाजापुर के गिरवर एवं रीवा में 3.2 डिग्री, राजगढ़ में 3.5 डिग्री और नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री मापा गया. इन्हीं शहरों में शीतलहर का असर भी देखने को मिला |
9 शहरों में शीतलहर का अलर्ट
एमपी में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, अनूपपुर, शहडोल और सिवनी के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है
ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, सतना , पन्ना, छतरपुर, रीवा और मऊगंज में मौसम विभाग ने घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव की चेतावनी दी है. वहीं टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है |


उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव