काठमांडू एयरपोर्ट पर भी दिल्ली की तरह आई तकनीकी खराबी, सभी उड़ानें प्रभावित
काठमांडू। दिल्ली हवाई अड्डे की ही तरह अब नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट में तकनीकी खराबी आने और सभी उड़ानें प्रभावित होने की खबर है। तकनीकी गड़बड़ी के चलते नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।
काठमांडू एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है, कि एयरपोर्ट रनवे की लाइट्स में तकनीकी खराबी आने के चलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सभी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस संबंध में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता रेनजी शेरपा ने मीडिया को बताया कि रनवे के एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम में खराबी आ गई है। इस कारण फिलहाल कम से कम पांच फ्लाइट्स को होल्ड पर रखा गया है। यही नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी विलंबित हैं। तकनीकी खराबी आने संबंधी समस्या का स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 बजे के आसपास पता चला।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण फ्लाइट्स ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इस दौरान विभिन्न एयरलाइंस की करीब 800 से ज्यादा उड़ानें डिले हुई थीं। इन सब में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था।


टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’