विधान परिषद चुनाव-भाजपा दो दिनों में कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान
लखनऊ । आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में विधान परिषद् सदस्यों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार एमएलसी के लिए भारतीय जनता पार्टी आगामी 10 मार्च से पहले एनडीए के कोटे से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अपनी पार्टी से 8 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। जबकि उसके सहयोगी दल अपना दल-एस और राष्ट्रीय लोकदल से एक-एक प्रत्याशी विधान परिषद चुनाव में प्रतिभाग करेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार यूपी बीजेपी की कोर कमेटी की तरफ से 8 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर उनकी सूची शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है। वहां से मुहर लगते ही एमएलसी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी अपने तीन प्रत्याशियों को विधान परिषद चुनाव में उतारेगी। बताते चलें कि विधान परिषद चुनाव में आगामी 21 मार्च को 13 सीटों के लिए वोटिंग होगी।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई