श्रम मंत्री देवांगन आज कार्यशाला में होंगे शामिल
रायपुर। सचिव-सह-श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. की अध्यक्षता में रायपुर के स्थानीय होटल में श्रम विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रथम दिवस सचिव-सह-श्रमायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को शासन की छात्रवृत्ति योजना से भी लाभान्वित करें।
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यशाला के दूसरे दिन कल 18 अक्टूबर को शामिल होकर अधिकारियों और निरीक्षकों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में उप श्रमायुक्त एस.एस. पैकरा एवं औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा के उप संचालक टी.के. साहू द्वारा निरीक्षण अभियोजन एवं पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी जाएगी।
सचिव-सह-श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत संचालित योजनाओं से असंगठित श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला के प्रथम दिवस अपर श्रमायुक्त श्रीमती सविता मिश्रा द्वारा ई-श्रम पोर्टल एवं सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी गई। एस. एल. मात्रे (से.नि.) मेम्बर जज ने न्यायालयीन प्रक्रिया, औद्योगिक न्यायालय तथा अर्ध एवं न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े द्वारा औद्योगिक विवाद एवं औद्योगिक संबंध में जानकारी दी। विभाग के प्रोग्रामर ने पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय वेबसाईट एवं मोबाईल एप की जानकारी दी। कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों को ई-ट्रेकिंग सिस्टम की जानकारी भी दी गई।
कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश से श्रम अधिकारी, क्रेडाई के पदाधिकारी, श्रम संघों के पदाधिकारी एवं उद्योगों के नियोजक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यशाला में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक उपस्थित थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित