बुधवारी में एल आकार की बनेगी बाउंड्रीवॉल
कोरबा कोरबा नगर निगम ने बुधवारी बाजार में लगने वाले जाम को कम करने एल आकार की बाउंड्रीवॉल बनाने की प्लानिंग करी है। इसके बाद सड़क और नो पार्किंग स्थल पर दुकानें नहीं लगेगी। अभी लोग सड़क पर ही दुकान लगा रहे हैं। इससे लोग सड़क पर वाहन खड़े कर रहे हैं।
कोरबा अंचल का बुधवारी बाजार अब डेली मार्केट बन गया है। मुख्य मार्ग के किनारे फल दुकानों के लिए चबूतरा आवंटित किया है, जहां पर दुकान लगनी चाहिए, उसे गोदाम बना फुटपाथ पर कब्जा कर रहे हैं। यहां जाम लगने का बड़ा कारण यह भी है। इसी तरह पार्किंग स्थल के किनारे ही वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाएगा, जहां मोबाइल एसेसरीज वालों को जगह दी जाएगी। बुधवारी में ही किनारे में नॉनवेज मार्केट है। इसके किनारे थोक सब्जी मंडी है। सुबह यहां भी जाम लग जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए बाजार के चारों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। निगम ने इसके पहले रेलवे क्रॉसिंग से लेकर जैन मंदिर चौक और वीआईपी रोड के फुटपाथ को सुरक्षित करने रेलिंग लगाई है। इसके बाद भी सब्जी विक्रेता सड़क पर दुकान लगा लेते हैं। बाजार के अंदर शेड खाली पड़ा रहता है। इसे भी उपयोगी बनाने काम कराया जाएगा। वीआईपी रोड को गौरव पथ बनाने फोरलेन सड़क की प्रक्रिया चल रही है।
इससे सड़क की चौड़ाई दोनों ओर बढ़ जाएगी। खरमोरा में थोक फल और सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया है, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुआ है। 20 एकड़ जमीन पहले ही मिल चुकी है। इसका उपयोग अभी सिर्फ धान खरीदी में ही हो रहा है। यहां भी गोदाम और शेड का निर्माण बाकी है।
निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने बताया बुधवारी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए बाउंड्रीवॉल सहित वेंडिंग जोन का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा। यातायात की समस्या को देखते हुए यह प्लानिंग की है। बाजार में लगे पुराने शेड बदले जा रहे हैं। सीसी रोड भी उखड़ गई है। इसमें भी सुधार कराया जाएगा। चबूतरों की मरम्मत का काम भी शुरू कराया है। बाजार को नया रूप देने इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है।


तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद